Chhattisgarh
Trending

प्रदेश में निरंतर बढ़ रहा है सिंचाई का रकबा

TN5 Bhopal310723050744

राज्य मंत्री श्री पटेल ने विकास पर्व पर किये निर्माण कार्यों के लोकार्पण/भूमि-पूजन

भोपाल : सोमवार, जुलाई 31, 2023/

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए योजनाएँ बनाई है। पिछले दो दशक में प्रदेश में सिंचाई रकबे में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के अंतिम छोर के खेतों तक पानी पहुँचे इसके लिये निरंतर नहर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को सतना जिले की ग्राम पंचायत खारा में विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले अंधियारी सागर बांध के नहर निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने निर्माण एजेंसियों को नियत समय में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाणसागर से लगे दूरस्थ ग्रामों में नहरों की मरम्मत के लिये करीब साढ़े 7 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है।

37 लाख से अधिक के कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण

राज्य मंत्री श्री पटेल ने सतना जिले की ग्राम पंचायत खोडरी, जुड़मानी और हिनौती में विकास पर्व के दौरान 37 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बहनों से संवाद किया। राज्य मंत्री ने सामुदायिक भवन और 2 सड़कों का भूमि-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की 2 सड़कों का लोकार्पण किया।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button