Chhattisgarh
Trending

आयुष मंत्री श्री कावरे ने बालाघाट के समनापुर में किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन

TN5 Bhopal310723051403 1

भोपाल : सोमवार, जुलाई 31, 2023/

आयुष राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा है कि राज्य सरकार जन सेवा की भावना के साथ निरंतर विकास कार्य कर रही है। विकास कार्यों के लिये धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा। श्री कावरे रविवार को बालाघाट के समनापुर में 3 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 3 विकास कार्यों 33/11 केव्ही क्षमता के विद्युत उप केन्द्र और 2 सड़कों के निर्माण के भूमि-पूजन के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री ने बताया कि समनापुर में 700 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाकर राज्य सरकार ने 38 प्रकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाया है।

जन चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएँ

आयुष मंत्री श्री कावरे ने परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। ग्राम में पानी निकासी की ठीक व्यवस्था न होने से बच्चों को प्राथमिक शाला में जाने में कठिनाई पर तत्काल क्षेत्र का भ्रमण कर पानी निकासी की व्यवस्था को जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए। दिव्यांग युवक की पेंशन मिलने में हो रही दिक्कत पर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये गये।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button