Chhattisgarh
Trending

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग को रेल लाइन से जोडऩे की पहल

download 38

पूर्व लोकसभा स्पीकर ने रेल मंत्री से किया रेल नेटवर्क के विस्तार का आग्रह
भोपाल : रविवार, जुलाई 30, 2023। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग को रेल लाइन से सीधे जोडऩे के लिए राजनीतिक स्तर पर पहल शुरू हुई है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सुझाव दिया है कि ओंकारेश्वर शहर तक रेल लाइन आसानी से बिछाई जा सकती है। इसके लिए रेलवे को महज 12 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाना होगा।
फिलहाल महू-सनावद गेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट के तहत मोरटक्का और सनावद के बीच नया ओंकारेश्वर रोड स्टेशन बनाने की तैयारी हो रही है। यह स्टेशन ओंकारेश्वर नगरी से 12-13 किलोमीटर दूर बनेगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत यात्रियों को नए स्टेशन पर उतरकर सडक़ मार्ग से ओंकारेश्वर तीर्थ तक की यात्रा करना पड़ेगी। इससे खासतौर से बुजुर्गों को बहुत तकलीफ होती है। रेलवे यदि एक ब्रांच लाइन बिछाकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग को रेल लाइन से जोड़ देगा, तो श्रद्धालु सीधे ट्रेन में बैठकर ओंकार महाराज के दर्शन कर सकेंगे। ताई ने अपने पत्र में रेलमंत्री को बताया है कि रेलवे ऐसे ही प्रयास शिर्डी और खाटूश्याम मंदिर को रेल सुविधा से सीधे जोडऩे के लिए सफलतापूर्वक कर चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेकर निर्णय लेंगे।
सडक़ भी फोर लेन करने की तैयारी
ठ्ठ मोरटक्का से ओंकारेश्वर के बीच स्थित सडक़ को टू से फोर लेन करने की तैयारी शासन स्तर पर हो रही है। पिछले दिनों प्रदेश कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
ठ्ठ ओंकारेश्वर में सरकार आदि शंकराचार्य की 100 फीट से ज्यादा ऊंची प्रतिमा बना रही है। इसका उद्घाटन सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की तैयारी है। इसके अलावा ओंकारेश्वर में भी कई तरह के विकास कार्य कराए जाना हैं। तब महाकाल लोक की तरह ओंकारेश्वर में लोगों की आवाजाही और बढ़ेगी।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button