
पिता से मांगी माफी, युवक से परेशान होने की लिखी बात
भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 28, 2023। मिसरोद थाना इलाके मे रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से दीवार पर चिपका हुआ एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने पिता से माफी मागंते हुए एक युवक से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय नीलम ठाकुर पिता महेंद्र ठाकुर केंद्रीय विद्यालय के पास कृष्णा इन्क्लेव में रहती थी। उसकी बहन खुशीलाल आयुवेर्दिक अस्पताल में पढ़ाई कर रही है, और हॉस्टल में रहती है। बहन सने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात उसने अपनी बहन को कई बार फोन किया लेकिन नीलम ने फोन नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका होने पर वह अपने दोस्त संजय रघुवंशी के साथ वह कृष्णा इन्क्लेव में उसके कमरे पर गई वहॉ उसे बहन का शव फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। पड़ताल के दौरान पुलिस को कमरे की दीवार पर चिपका हुआ एक सुसाइड नोट मिला। इस नोट में उसने पिता के लिए लिखा है, कि मुझे माफ कर देना में जिंदा रहने के लायक नहीं हूं। आपने मुझे पढ़ाने के लिए बहुत मेहनत से कमाया हुआ पैसा खर्च किया है। उसने लिखा कि पापा बाहर के लोग बहुत भेड़िये है। उसने लिखा कि मेरे पापा के अलावा किसी ने भी मेरी मदद नहीं की हेल्प की। शुरुआती जॉच के बाद पुलसि ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। यह बात भी सामने आ रही है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले नीलम ने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जॉच कराई जायेगी, जिसके बाद ही इसका पता चल सकेगा। सुसाइड नोट एक युवक से परेशान होने की बात भी लिखी है। जॉच टीम का कहना है कि मामले की कई बिंदुओ पर जॉच की जा रही है, जॉच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।



