
भोपाल : सोमवार, जुलाई 3, 2023/ रातीबढ़ थाना इलाके में खेत पर खेलते समय पांच साल के मासूम की करंट की चपेट में आने से जान चली गई। पुलिस के अनुसार ग्राम अमरपुरा में रहने वाले दुलीचंद यादव खेत में मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नि हरी बाई सहित दो बड़ी बेटिया मनीषा (15) और निशा (12) सहित पॉच साल का बेटा इकलौता बेटा कृष्णा यादव था। दुलीचंद ने बीते दिनो ही बेटे का ही में स्कूल में एडमिशन कराया था। बीती दोपहर कृष्णा खेत में बने घर से खेलते हुए बाहर चला गया। बाहर उसने बिजली का खुला हुआ तार पकड़ लिया, जिससे करंट का जोरदार झटका लगने से वो वहीं बेसूध होकर गिर पड़ा। पास से निकल रहे लोगो ने उसे बेसुध पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। परिवार वाले उसे लोगो की मदद से इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरु कर दी है।



