Chhattisgarh
Trending

आटो से जा रहे युवक का मोबाइल झपटने वाले बाइक सवार बदमाशो की तलाश जारी

images 2

दुकान के काउंटर पर रखा मोबाइल चोरो ने उड़ाया
भोपाल : रविवार, जुलाई 2, 2023/ गोविंदपुरा थाना इलाके में जहॉ आटो से जा रहे युवक का मोबाइल छीनने वाले बाइक सवार दो बदमाशों की पुलिस सुरागशी के प्रयास कर रही है,वहीं हनुमानगंज इलाके में एक दुकान के काउंटर पर रखा मोबाइल फोन शातिर ने चोरी कर लिया। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय अभिषेक सेन ने बताया कि वो मूल रुप से करेली जिला नरसिंहपुर का रहने वाला है। फिलहाल वो डीबी मॉल स्थित एक फूड कोर्ट में नौकरी करते हुए अशोका गार्डन स्थित शहंशाह गार्डन में रह रहा है। बीती 24 जून की रात काम के बाद वो बोर्ड आफिस चौराहे से आटो में सवार होकर घर जा रहा था। ऑटो में उसने पास मौजूद बैग को अपने पैरों के ऊपर रखा था। बैग के ऊपर रखे हुए हाथ से उसने अपना मोबाइल पकड़ा हुआ था। रात करीब ग्यारह बजे आटो जैसै ही रचना टावर के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवक आटो के साथ चलने लगे। अचानक ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अभिषेक के हाथ पर झपट्टा मारकर पकड़ा हुआ मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गये। करीब छह दिन की जॉच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मोबाइल चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं प्रभात चौराहे के पास पद्मनाभ नगर में रहने वाले 43 वर्षीय शैलेंद्र जैन ने हनुमानगंज पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वो मेडिसिन स्ट्रीट हनुमानगंज में मेडिकल दुकान चलाते हैं। दो दिन पहले दोपहर के समय उन्होंने अपना मोबाइल काउंटर पर रखा था, बाद में वो अन्य काम में व्यस्त हो गये। थोड़ी देर बाद मोबाइल का ध्यान आने पर जब उन्होनें काउंटर पर देखा तो उनका मोबाइल फोन गायब हो चुका था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर एक युवक काउंटर से मोबाइल उठाकर ले जाते हुए नजर आया। जॉच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर हुलिये के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button