Chhattisgarh
Trending

मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर स्कुली छात्रा ने की थी जान देने की कोशिश

download 6

भोपाल : शनिवार, जुलाई 1, 2023/ कोलार थाना इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय स्कूली छात्रा ने बड़ी संख्या में नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। परिवार वालो ने उसे इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया, हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जॉच में सामने आया कि किशोरी ने
मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की थीं। पुलिस के मुताबिक कोलार इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 11 कक्षा की छात्रा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये उसकी पहचान शरद देशमुख नाम के लड़के हो गई थी। शरद ने इंस्टाग्राम आईडी लेने के बाद छात्रा से दोस्ती की थी। जल्द ही उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि किशोरी को घुमाने के बहाने शरद पिछले साल कलियासोत के जंगलो में ले गया था। वहां उसने किशोरी के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ अश्लील हरकतें की। पीड़ीता ने जब उससे दुरियॉ बनाने की कोशिश की तब आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर आए दिन अश्लीलता करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की है। वहीं आरोपी छात्रा का पीछा करता और किसी अन्य लड़के से बातचीत करने पर गुस्सा करता साथ ही फोन न उठाने पर गाली-गलौच वाले मैसेज करता। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने शुक्रवार को नींद की गोलिंया खा लीं। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिये निजि अस्पताल लेकर पहुंचें। उसकी हालत बेहतर होने पर डाक्टरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस को पीड़िता ने आरोपी की सारी करतूत बताई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने, पीटने और अश्लील हरकतें करने सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिये है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button