Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे सेवा योगियों का सम्मान

shivrajsingh cm copy

सेवा सम्मेलन सी 20 के समापन समारोह में होंगे शामिल

भोपाल : शनिवार, जुलाई 1, 2023/

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी20 के सेवा सम्मेलन सी20 में सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा योगियों का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार, 2 जुलाई को सुबह 11:45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में सेवा सम्मेलन सी 20 के समापन समारोह में सम्मालित होंगे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे और सी 20 शेरपा श्री विजय के नांबियार सेवा योगियों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेवा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों और आगामी रणनीति पर अपने विचार रखेंगे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button