Chhattisgarh
Trending

युवती का बलात्कार, र्गर्भपात कराने वाले आरोपी युवक सहित उसकी मां, बहन, जीजा की तलाश जारी

download 8

भोपाल : शुक्रवार, जून 30, 2023/ अशोका गार्डन थाना इलाके में युवती को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने पर युवक उसकी मां, बहन तथा जीजा द्वारा गोली खिलाकर पीड़ीता का गर्भपात कराने के मामले में पुलिस आरोपियो की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक अशोका गार्डन इलाके में किराए से रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वो मूल रुप से सागर की रहने वाली है, और साल 2021 के दौरान नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी, फिलहाल वो प्राइवेट नौकरी करती है। इलाके में ही मूलत: शुजालपुर का रहने वाला बृजेंद्र चढार ने किराये पर कमरा ले रखा है। वह निजी काम करता है।
आरोप है कि पिछले साल जून के महीने में पीड़ीता की बृजेन्द्र राठौर से पहचान हो गई। एक ही समाज का होने के कारण जल्द ही उनकी पहचान प्रेम प्रसंग में बदल गई। बाद में आरोपी ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसपर युवती ने हामी भर दी। बाद में दोनों के परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार हो गए। आरोपी ने अपने कमरे पर युवती को जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद युवती गर्भवती हो गई है। शादी के पहले ही गर्भवती होने की बात पता चलने पर बृजेन्द्र, मां सुशीला, बहन रिंकी व जीजा देवेंद्र ने बदनामी का डर दिखाते हुए युवती को भरोसा दिलाया था, कि गर्भपात के बाद वह शादी करा देंगे। इसके बाद सभी ने उसे गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। कुछ समय बीतने के बाद युवती के पिता का निधन हो गया। इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिवारवाले शादी के लिए टालमटोल करने लगे। अधिक दबाव बनाने पर युवक और उसके परिवार वालो ने शादी करने से इंकार कर दिया और बृजेन्द्र की शादी अन्य लड़की से करने की तैयारी करने लगे। इसके बाद युवती पुलिस के पास पहुंची, जहॉ पुलिस ने बृजेन्द्र के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम कर उसकी मां, बहन और जीजा को भी आरोपी बनाया है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button