Chhattisgarh
Trending

स्वस्थ तन-मन से समाज तथा राष्ट्र होता है समृद्ध : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

TN5 Bhopal210623080218

नई सेंट्रल जेल भोपाल में किया सामूहिक योग

भोपाल : बुधवार, जून 21, 2023/

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में आज सम्पूर्ण विश्व खड़ा है। उन्हीं की बदौलत योग को सम्पूर्ण विश्व में स्वीकार और अंगीकार किया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई सेंट्रल जेल भोपाल में सामूहिक योग के बाद कही। जेल महानिदेशक श्री अरविंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अशोक अवस्थी, डीआईजी जेल श्री संजय पांडे और श्री एम.आर. पटेल, एएसपी श्री अरविंद कुमार दुबे, जेल अधीक्षक श्री राकेश भांगरे ने भी योग किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल के ऑडिटोरियम हॉल में लगभग 100 से अधिक बंदियों के साथ योग किया। जेल में लगभग 3 हजार बंदियों ने एक साथ योग किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व के 180 देश एक साथ योग कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमें हमारे देश के पुन: विश्व गुरू होने जैसा आभास दिला रहा है। योग से शरीर‍नीरोगी होता है, स्वस्थ तन में मन और मस्तिष्क स्वस्थ होते हैं। इससे ही स्वस्थ समाज और समृद्ध देश का निर्माण होता है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button