National

Wrestlers Protest Row: साक्षी मलिक, संगीता और विनेश फोगाट को छोड़ा गया, बजरंग पुनिया अब भी पुलिस हिरासत में, 10 बड़ी बातें

Wrestlers Police Custody: भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को पुलिस ने रविवार (28 मई) को हिरासत में ले लिया था. उनमें से महिला पहलवानों साक्षी मलिक, संगीता फोगाट और विनेश फोगाट को छोड़ दिया गया है जबकि बजरंग पुनिया अब भी पुलिस हिरासत में ही हैं. सभी पहलवानों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रखा था.

आइये जानते हैं कि पूरे घटनाक्रम में क्या-क्या हुआ-

1. दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर पहलवानों का कहना है कि उनके साथ हाथापाई भी की गई. वहीं, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट ने साफ तौर पर कहा कि अभी यह आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. साक्षी मलिक ने कहा, “पुलिस हिरासत से छूटकर हम वापस जंतर-मंतर पर अपना सत्याग्रह शुरू करेंगे. इस देश में अब तानाशाही नहीं, बल्कि महिला पहलवानों का सत्याग्रह चलेगा.”


2. पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे किसान संगठनों ने इस लड़ाई को आगे ले जाने की बात कही है. उत्तर प्रदेश को दिल्ली से जोड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया.


3. हालांकि, किसानों ने इस प्रदर्शन को रविवार (28 मई) की शाम खत्म कर दिया. राकेश टिकैत ने कहा कि आज का प्रदर्शन खत्म हो गया है, अब कुछ दिनों मीटिंग करके आगे का फैसला किया जाएगा.


4. वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश की थी उन्हें रोका गया और उन्हें वहां से हटाकर दूसरी जगह ले जाया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को कानून-व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया.


5. इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली. किसान नेता का कहना था कि जब तक पहलवानों को रिहा नहीं किया जाएगा, ये प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने पहलवानों को हिरासत में लेने को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर जमकर हमला किया.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button