Chhattisgarh
Trending

नागालैंड से युवती का अपहरण कर भोपाल में किया रेपआरोपी और उसकी मॉ ने धर्म परिवर्तन करने के लिये किया प्रताड़ित

istockphoto 487729513 612x612 1
A terrified young woman held captive by a man with his hand over her mouth

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने नागालैंड निवासी युवती की शिकायत पर उसके प्रैमी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट सहित मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओ में मामला कायम किया है। प्रकरण में आरोपी का साथ देने वाली उसकी मां को भी सह-आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित राजमिस्त्री का काम करता है। थाना पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि वो मूल रुप से नागालैंड की रहने वाली है, और सिलाई का काम करती थी। साल 2021 में उसकी पहचान गंजबासौदा जिला विदिशा निवासी कृष्णपाल उर्फ राकेश कोरी (26) से हुई थी, वह नागालैंड में तोते बेचता था। जल्द ही उनकी पहचान दोस्ती और फिर प्रैम-प्रसंग में बदल गई। बाद में कृष्णपाल ने युवती से कहा कि वह उससे प्यार करता है, और शादी करना चाहता है। युवती ने भी उसके शादी के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। आरोप है कि मार्च 2023 में कृष्णपाल उसे शादी करने का झांसा देकर नागालैंड से भोपाल लेकर आ गया, और लालघाटी स्थित बरेला गांव में किराए का मकान लेकर रहने लगा। उनके साथ में कृष्णपाल की मां सावित्री भी रहने लगी थी। जल्द शादी का वादा कर कृष्णपाल उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बाद में कृष्णपाल ने पीड़ीता को कोर्ट में शादी करने का झांसा देते हुए घर से साथ लाये उसके जेवरात और नगदी हड़प लिये। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे अंर्तजातीय विवाह करने पर सरकार द्वारा दो लाख की रकम दिये जाने का कहते हुए कोरे पेपर पर साइन करा लिये साथ ही कहा कि योजना का फायदा उठाने के बाद भी तुम मुस्लिम धर्म ही अपनाए रहना। अपनी शिकायत में युवती ने पुलिस को आगे बताया कि इसके कुछ समय बाद ही कृष्णपाल ने उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कृष्णपाल और उसकी मां उसे मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोपी की मां ने एक बार उसे गर्म तेल से जलाने का प्रयास भी किया था। सावित्री कहती थी, कि मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाने के बाद ही मेरे बेटे के साथ रह सकेगी। उनकी प्रताड़नाओ सें तंग आकर पीड़ीता ने अपनी एक सहेली के जरिये अपने माता-पिता से संपर्क किया, लेकिन उसके परिजनो ने दूसरे धर्म के युवक से शादी करने पर रिश्ता खत्म होने की बात कहकर उसकी मदद करने से इंकार कर दिया। आखिरकार मौका पाकर युवती आरोपी के चुगंल से निकलकर नागालैंड चली गई। वहॉ परिचिता से बातचीत के बाद वह वापस भोपाल आई और पुलिस मे शिकायत दर्ज करा दी।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button