Chhattisgarh
Trending

अल्पसंख्यक नेता को मंच से उतारने पर भाजपा का दिग्विजय पर हमला

images 25

बुरहानपुर/मध्यप्रदेश ।, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की आक्रामक तेवर देखने को मिले जहां वे अल्पसंख्यक नेता पर भड़के और उसे मंच से उतर जाने का निर्देश दिया. दिग्विजय सिंह के इस रवैया पर भाजपा ने हमला बोला है.दिग्विजय सिंह कांग्रेस एक जुटता के लिए अभियान चलाए हुए हैं. इसी क्रम में से बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे और वहां के इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में बैठक बुलाई गई. इस बैठक में तय व्यवस्था के अनुसार वर्तमान विधायक पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष और महिला प्रमुख को मंच पर बैठना था. इसी दौरान ग्रामीण कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष और पार्षद अबरार साहब भी मंच पर पहुंच गए. इस पर दिग्विजय सिंह ने मंच से ही उनसे सवाल पूछा कि यह कौन है क्या यह युवक कांग्रेस के हैं इस पर अल्पसंख्यक नेता मंच से जाने को कहने लगे इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप यहां न बैठे मंच के सामने बैठ जाए इस पर अल्पसंख्यक नेता यह कहते हुए नीचे उतरे कि आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है इस पर दिग्विजय सिंह काफी गुस्सा हुए और यहां तक कह दिया आप चले जाइए ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है.इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने पर दिग्विजय सिंह पर भाजपा ने हमला बोला है.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अल्पसंख्यक समाज को सदैव वोट बैंक मानने और उन्हें अपमानित करने का काम किया है। कल दिग्विजय सिंह ने बुरहानपुर में आयोजित सम्मेलन में पार्षद मुस्लिम भाई अबरार से बदतमीजी करके उन्हें भरे मंच से नीचे उतारा। यही नहीं भाई ओवेस शेख और दूसरे मुस्लिम भाईयों का अपमान किया। जिस तरह दिग्विजय सिंह ने मुस्लिम समाज के भाईयों के साथ बदतमीजी करते हुए मंच से उतारकर अपमानित किया है, यह केवल उनका ही नहीं, सम्पूर्ण मुस्लिम समाज का अपमान है। डॉ. पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह की हमेशा यह आदत रही है, कि वे लगातार मुस्लिम समाज को अपमानित करने का काम करते हैं। दिग्विजय सिंह हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। माता-बहनों को अपमानित करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में भी दिग्विजय सिंह लोगां को अपमानित करने से बाज नहीं आते हैं। उज्जैन में सामाजिक सम्मलेन में दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए जब समाज का जिला अध्यक्ष खड़ा होता है, तो दिग्विजय सिंह उनके साथ हाथापाई करने का काम करते हैं और यह मामला थाने तक पहुँचता है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button