Chhattisgarh

कांग्रेस नेता शिवम शुक्ला भाजपा में शामिल

IMG 20230525 WA0390

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का खेल जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस के शिवम शुक्ला ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष शिवम शुक्ला ने भाजपा की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विकास कार्यां से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्ला को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। शुक्ला पूर्व में कांग्रेस के रीवा संभाग के प्रवक्ता थे। शिवम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहितैषी योजनाओं एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि वह विगत तीन वर्षों से कांग्रेस में कार्य कर रहे थे, सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए कांग्रेस में संभावनाएं नहीं हैं, उनको दबाने का प्रयास किया जाता है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button