National

G20: कश्‍मीर पहुंचे विदेशी मेहमानों ने डल झील की लहरों में उठाया शिकारा राइड का लुत्फ, देखें ‘जन्नत’ की ये खूबसूरत तस्वीरें

कश्मीर में G20 बैठक का आज दूसरा दिन है। बैठक में शामिल होने के लिए 29 देशों के 61 प्रतिनिधि बैठक में शामिल होने जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। जी20 में शामिल होने आए मैहमानों का स्वागत भारतीय परंपरा और संस्कृति के अनुसार किया गया। कश्मीर की खूबसूरती पर ना जाने कितनी किताबें लिखी गई है और फिल्में बनी हैं। भारत का कश्मीर स्विटजरलैंड, मालद्वीप या किसी अन्य विदेशी पर्यटन स्थलों से भी ज्यादा खूबसूरत है। इस बीच भारत आए विदेशी मेहमान शिकारा की सैर कर रहे हैं। 

कश्मीर आए और शिकारा की सैर ना की तो फिर वादियों की खूबसूरती क्या ही देखी। शिकारा से जम्मू-कश्मीर की वो जन्नत सी खूबसूरती देखने को मिलती है। विदेशी मेहमान भी शिकारा की सैर कर रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान को देख कर बताया जा सकता है कि इस सैर पर उन्हें कितना आनंद आ रहा है।

Shikara Ride Kashmir
सभी मेहमान श्रीनगर के डल झील में शिकारा की सैर कर रहे हैं। तस्वीरें देखकर इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है। शिकारा एक नाव की तरह है, जिसे बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया गया है। इसमें लाइट्स भी लगाए गए हैं, जो रात के समय में और भी खूबसूरत नजर आते हैं।

शिकारा का लोगों में हैं क्रेज
जम्मू कश्मीर आने वाले पर्यटकों में शिकारा का क्रेज होता है। लोग यहां आते हैं तो शिकारा की सैर करना जरुर पसंद करते हैं। कई लोग तो आते ही इसलिए हैं कि वो इसकी सैर कर सकें। झील के बीचो बीच सजे हुए नाव पर बैठकर कश्मीर की वादियों का अनुभव बहुत मजेदार होता है। हल्की हल्की भीनी सी हवा, और वो धीरे-धीरे पानी को चीरकर आगे बढ़ता नाव और शाम का सहर….ऐसा लगता है कि मानों किसी ख्वाबों के शहर में आ गए हों।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें प्रकृति से जुड़ना उनकी खूबसूरती महसूस करना बेहद पसंद होता है। कश्मीर उन जगहों में से एक हैं ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button