National

Bageshwar Dham Sarkar: तारीफ की तरकीब काम न आई! पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ‘ट्रिपल’ सियासी अटैक

पटना: अपने प्रवचन के दौरान हाल में बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar)यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri)ने मंच से बिहार के प्रशासन की तारीख की थी। बागेश्वर धाम सरकार ने पर्ची निकालते वक्त कहा कि इतनी भीषण गर्मी में मैं बिहार सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की तारीफ करना चाहूंगा। बाबा ने कहा कि प्रशासन की व्यवस्था बहुत चुस्त रही। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस वालों ने अपने कर्तव्य को अच्छे तरीके से अंजाम दिया है। बाबा ने मंच के सामने खड़े पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मुझे अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिली। बिहार का प्रशासन बहुत अच्छा है। बाबा बागेश्वर (Bageshwar Dham Sarkar)ने खुले मन से बिहार सरकार की तारीफ की। लेकिन बाबा की ये तारीफ काम नहीं आई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा पर तल्ख टिप्पणी की है।

हत्थे से उखड़े नीतीश कुमार
बागेश्वर धाम सरकार को लेकर जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar)से मीडिया वालों ने प्रतिक्रिया पूछी, तब नीतीश कुमार भी हत्थे से उखड़ गये। उन्होंने हिंदू राष्ट्र के सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में हिन्‍दू राष्‍ट्र की ज्वाला बि‍हार से जलेगी जैसा बयान दिया था। नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने कहा कि संविधान के उल्लंघन की बात हो रही। आजादी लड़ाई में कौन लड़े थे? संविधान के माध्यम से जो नामकरण हुआ उसे स्वीकार करना चाहिए। राष्ट्रपिता को हम लोग मानते हैं और उन्हीं की बातों को आधार बनाकर काम कर रहे हैं। जो लोग इस प्रकार की बातें कर रहे हैं, क्‍या वे आजादी के पहले पैदा भी हुए थे। नीतीश ने कहा कि उनके पिता आजादी की लड़ाई में बहुत सक्रिय थे। बचपन में ही उन्होंने आजादी के बारे में हमें एक-एक चीज बताई।

नीतीश ने दी नसीहत
बाबा वाले सवाल पर भड़के नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने कहा कि आप किसी भी धर्म को मानिए, उसमें कोई रुकावट है क्या? पर नामकरण करना आश्चर्य की बात है। यह कभी संभव है क्या? कोई ऐसा कर सकता है क्या? राम-कृष्ण करिए न भाई। भारत में तो सात धर्म है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सभी के हित में काम होता है। किसी भी धर्म के लोगों को कोई असुविधा नहीं है। यहां सभी की इज्जत होती है। उन्होंने कहा कि कोई मंच से क्या बोल रहा उसका कोई मतलब है क्या? छोटे भाई ने जब बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया, तो भला बड़े भाई कैसे पीछे रहते। बड़े भाई यानी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि कौन है? बस इतना सा बोलकर लालू यादव चुप हो गए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button