National

Rakesh Tikait News: सबका भूत उतारना पड़ेगा….जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत ने पहलवानों के समर्थन में कही दी बड़ी बात

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पहलवानों को आज देशभर की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि और प्रधान का भी समर्थन हासिल हो गया है। बड़ी संख्या में इनके धरनास्थल पर पहुंचने की खबर है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत भी जंतर-मंतर पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा पहलवानों को पूरा समर्थन है। हम आज पहलवानों से मिलकर आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। वहीं टिकैत के निशाने पर मोदी सरकार भी रही। टिकैत ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए।
मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर पहलवानों के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि आखिर मोदी सरकार की आलोचना क्यों नहीं हो रही है? क्या इसपर अब हम राहुल गांधी की आलोचना होनी चाहिए। टिकैत ने सवाल किया कि ब्रजभूषण शरण सिंह अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? राकेश टिकैत ने आगे कहा कि इन सबका भूत उतारना पड़ेगा। इसे उतारने के लिए कभी-कभी मिर्ची का उपयोग करना पड़ता है। नहीं तो कभी कुछ और भी करना पड़ता है।

पहलवानों को मिलना चाहिए इंसाफ
जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने आए राकेश टिकैत ने उन्हें इंसाफ दिलाने की बात कही। टिकैत ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश का मान-सम्मान बढ़या है। ब्रजभूषण सिंह पर हमलावर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है तो गिरफ्तार करें और अगर कर लिया है तो आगे की कार्रवाई करें। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि वह इस मुद्दे पर पहलवानों के साथ हैं। आंदोलन के रोडमैप को लेकर बैठक जारी है। हम लोग चर्चा कर इसके आगे की रणनीति पर काम करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button