Chandra Grahan 2023: तुला राशि में लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, मिलेगा इन 5 राशियों को बंपर लाभ

Lunar Eclipse 2023 Horoscope: वैशाख पूर्णिमा 5 मई को लगने जा रहा साल का पहला चंद्रग्रहण तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में आरंभ होगा और विशाखा नक्षत्र में समाप्त होगा। चंद्रग्रहण के समय मेष राशि में चंद्रमा के साथ राहु, सूर्य, बुध और गुरु ग्रह होने से यहां चतुर्ग्रही योग प्रभाव में रहेगा। साथ ही इस समय बुध और मंगल के बीच राशि परिवर्तन योग रहेगा और शुक्र एवं मंगल युति संबंध बनाएंगे। पं. राकेश झा बता रहे हैं कि, ऐसे में चंद्रग्रहण मिथुन और मीन सहित 5 राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा।
चंद्रग्रहण मिथुन राशि से पांचवी राशि में होगा। ग्रहण के दौरान मंगल शुक्र की युति मिथुन राशि में होगी और बुध की मिथुन राशि पर दृष्टि रहेगी। जिससे मिथुन राशि को लाभ की प्राप्ति होगी। अटका हुआ धन मिलेगा। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिली। संतान के इच्छुक व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कोई चाहत पूरी होगी।
सिंह राशि के लिए 5 मई का चंद्रग्रहण शुभ फलदायी रहेगा। इनकी राशि से तीसरी राशि में चंद्रग्रहण लगेगा। ज्योतिषीय गणना बताती है कि सिंह राशि वालों को नौकरी और कारोबार में उन्नति का मौका मिलेगा। इनके कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे बदलाव भी दिखेंगे। इनकी स्थिति सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर और मजबूत होगी। अपने साहसिक निर्णयों से भी इनको फायदा मिलेगा।
चंद्रग्रहण धनु राशि के लिए शुभ लाभ लेकर आ रहा है। यह चंद्रग्रहण धनु राशि से ग्याहवें घर में लगेगा। ऐसे में इनको धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। बच्चों की प्रगति और कार्य व्यवहार से आपको खुशी मिलेगी।
वैशाख पूर्णिमा को लगने वाला चंद्रग्रहण मकर राशि के लोगों के लिए भी शुभ रहने वाला है। इनकी राशि से 10वीं राशि में चंद्रग्रहण लगेगा। ऐसे में यह चंद्रग्रहण मकर राशि के लिए नौकरी और कारोबार के मामले में अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा लेकिन इसका फायदा भी आपको मिलेगा। भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। सम्मान और प्रतिष्ठा का भी आपको लाभ प्राप्त होगा
चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा कुंभ राशि से नवम स्थान में होंगे। ऐसे में इस चंद्रग्रहण से कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। पिता और पैतृक पक्ष से आपके संबंध बेहतर होंगे और इनसे आपको लाभ मिलेगा। धर्म-अध्यात्म में आपकी रुचि होगी। यात्रा का शुभ संयोग बन सकता है। पूर्व में किए निवेश और कार्यों का भी आपको इस चंद्रग्रहण के बाद लाभ मिल सकता है।
मीन राशि के लिए 5 मई वैशाख पूर्णिमा को लगने वाला साल का पहला चंद्रग्रहण आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। इन्हें चंद्रग्रहण के आस-पास करीब 10 दिनों के अंदर अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आपको अचानक से कोई शुभ समाचार और उपहार भी मिलने की भी संभावना दिखती है लेकिन मानसिक रूप से आपकी परेशानी बनी रह सकती है। आप किसी न किस बात को लेकर तनाव में रहेंगे। सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा सजग रहना चाहिए।



