National

कर्क, कन्या समेत इन 6 राशियों को हनुमानजी की कृपा से मिलेगा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

Career Horoscope 2 May 2023, मंगलवार 2 मई को आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो चंद्रमा का संचार बुध की राशि कन्या में हो रहा है। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से सिंह राशि वाले आमदनी में वृद्धि के लिए दूसरे कार्यों में हाथ डालेंगे और धनु राशि वालों का बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष वृद्धि कर सकता है। जानिए आचार्य कृष्णदत्त से मेष से मीन तक सभी राशियों के आर्थिक करियर राशिफल में दिन कैसा रहेगा।

मेष:आपकी राशि का स्वामी मंगल मिथुन राशि का होकर तृतीय पराक्रम भाव प्रमुख त्रिकोण में है। आज का दिन कार्य स्थल पर कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ:आपकी राशि का स्वामी शुक्र वृष राशि में बुध के साथ संचार कर रहे हैं। शनि संपूर्ण शुभ दृष्टि से सिंह राशि को देख रहे हैं। मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी दशम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध एकादश आय भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। आज का दिन कार्य स्थल के कार्यों की वजह भाग दौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क: राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। आज राशि से तृतीय भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहे हैं, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से अटके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह:राशि का स्वामी मेष कुंभ राशि का होकर नवम स्थान राज्य प्रमुख पराक्रम भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के नवम होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। आमदनी में वृद्धि के लिए दूसरे कार्यों में भी हाथ डालेंगे।

कन्या:आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें अन्यथा मुसीबत हो सकती है।

तुला:आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से अष्टम भाव में सुख वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। चंद्र पंचम श्री कुर्यात“ के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृशिक:राशि का स्वामी मंगल अष्टम भाव मिथुन राशि राज्य भाव में चंद्रमा दशम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु:आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति पिछले कई दिनों से मार्गी राशि मेष में चल रहे हैं। चंद्रमा आज नवम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष वृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर:आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से द्वितीय घर में और चंद्रमा नवम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:आज आपकी राशि से पराक्रम केंद्र तृतीय भाव में बृहस्पति योग मंगल, राहु आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:-आपकी राशि का स्वामी गुरू, मेष राशि का होकर द्वितीय कोष लग्न भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button