National

राशिफल 26 अप्रैल 2023: 5 राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, गणेश जी की कृपा से होगी खूब कमाई

मेष राशिफल

शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे दिन भर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जमीन, भवन, वाहन आदि खरीदने के योग हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। भाई बहनों से चल रहा मतभेद खत्म होगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशिफल

आज का आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपनी सूझबूझ से हर परिस्थिति का सामना करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपके ज्ञान का विकास होगा। कोई नया काम सीखने का मौका मिल सकता है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज आप महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय ले पाएंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय इंतजार करना बेहतर होगा। अगर आप कोई डील करने जा रहे हैं तो कागजी कार्रवाई देखकर ही करें। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आप परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है। करियर में नई ऊंचाई हासिल करेंगे। निवेश के मामले में कोई नई योजना बनाएंगे। बेवजह किसी वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो मानसिक तनाव हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

सिंह राशिफल

आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों का सेवन न करें, नहीं तो पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। अचानक बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा नजर आ रहा है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आप खेलकूद में अधिक रुचि दिखाएंगे।

कन्या राशिफल

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होगा, इसलिए आपको अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जहां जरूरत हो वहां पैसा खर्च करें, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खाने से परहेज करें। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से आपकी जान पहचान हो सकती है, लेकिन किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी भरोसा न करें।

तुला राशिफल

आज आपका दिन अत्यंत फलदायी रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। अटके हुए कार्यों को आप अपनी चतुराई से पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। आज आपके संपर्क अच्छे लोगों से स्थापित होंगे, जो आपके काम में सफलता पाने में आपकी मदद और मार्गदर्शन करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन आमदनी अच्छी होगी, जिससे सब कुछ संतुलित रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। जीवन साथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशिफल

आज दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। परस्पर विरोधी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ऐसे समय में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलने वाला है। इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मकर राशिफल

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा दिखाई दे रहा है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों का आशीर्वाद बना रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाली है। आपके प्रयास सफल होंगे।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन बहुत ही शानदार दिखाई दे रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर में किसी प्रिय अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। यदि कोर्ट से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपके पास बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में सफलता के शिखर पर ले जाने में मददगार साबित होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। लव लाइफ में सुधार आएगा।

मीन राशिफल

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न करें। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करते नजर आएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button