Bengal News: हमें लोकसभा में 35 सीटें दीजिए, रामनवमी जुलूस पर हमले की कोई हिम्मत नहीं करेगा… बीरभूम में गरजे अमित शाह

Amit Shah Birbhum Rally: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दौरान शोभायात्राओं पर हमले हुए थे। हावड़ा और हुगली में रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना हुई थी। ममता बनर्जी सरकार ने आरोप लगाया कि शोभायात्रा में रूट को फॉलो नहीं किया गया। वहीं बीजेपी ने ममता सरकार पर तुष्टिकरण की नीति का आरोप लगाया है।
बीरभूम: बीरभूम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला किया है। एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 2024 में 35 सीटों पर जिताइए। इसके बाद किसी की हिम्मत नहीं होगी कि रामनवमी जुलूस पर हमला करे। शाह ने साथ ही आरोप लगाया कि ममता सरकार की तुष्टिकरण नीति की वजह से शोभायात्रा पर हमला हुआ है। अमित शाह ने कहा कि दीदी के राज में पश्चिम बंगाल धमाकों का सेंटर बन गया है।
तो रामनवमी पर न हमले होंगे न अत्याचार होगा: शाह
बीरभूम में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘2024 में हमें 35 सीटें दीजिए। मैं कहता हूं कि25 की जरूरत नहीं पड़ेगी और 25 के पहले ही ममता बनर्जी की सरकार गिर जाएगी। एक बार बंगाल में कमल खिलाइए न बम धमाके होंगे न राम नवमी पर हमले होंगे न अत्याचार होगा, न घुसपैठ होगी और न गो तस्करी होगी। अभी रामनवमी के जुलूसों पर रिसड़ा और हावड़ा में हमला हुआ। मैं पूछता चाहता हूं कि बंगाल के अंदर रामनवमी का जुलूस निकलना चाहिए या नहीं निकलना चाहिए? अगर रामनवमी का जुलूस बंगाल में शांति से नहीं निकलेगा तो कैसे चलेगा? तृणमूल कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण यह हिम्मत पड़ी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं एक बार बंगाल लोकसभा चुनाव में मोदीजी को 35 सीट दें, यहां भाजपा सरकार बनाएं। किसी में मजाल नहीं है बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर हमला करने की, किसी की हिम्मत नहीं होगी।’
अगर रामनवमी का जुलूस बंगाल में शांति से नहीं निकलेगा तो कैसे चलेगा? तृणमूल कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण यह हिम्मत पड़ी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं एक बार बंगाल लोकसभा चुनाव में मोदीजी को 35 सीट दें, किसी में मजाल नहीं है बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर हमला करने की, किसी की हिम्मत नहीं होगी।
बीरभूम रैली में अमित



