National

राशिफल 11 अप्रैल 2023: आज हनुमान जी की कृपा से 5 राशियों की परेशानी होगी दूर, मिलेगी सफलता

मेष राशिफल

आज आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद-विवाद को बढ़ावा न दें। भाई बहनों से चल रहे मतभेद को खत्म करने का प्रयास करें। आज के दिन आपको उधारी के लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने चाहिए अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आज आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

वृषभ राशिफल

जरूरी काम के चलते आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना का भय सता रहा है। आज किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी भरोसा न करें। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन न करें, अन्यथा लाभ में कमी आ सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल

आर्थिक लाभ होने के योग हैं। घरेलू जरूरतें पूरी होंगी। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशिफल

लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने सभी काम अपनी इच्छा के अनुसार पूरे करेंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। मित्रों के साथ कोई नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। बिज़नेस के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी।

सिंह राशिफल

आप अपने सभी काम बेहतर तरीके से पूरे करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपके मित्रों में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल

मित्रों के साथ मिलकर कुछ नए कार्य की योजना बनेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर लाभ उठाना चाहिए। आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें ।नए लोगों से जान-पहचान बढ़ने के कारण जीवन से जुड़ी नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए मुमकिन हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशिफल

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। माता-पिता के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। इस राशि के शिक्षकों का दिन शानदार रहेगा। आपका मनचाही जगह तबादला हो सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज उधारी का लेन-देन न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यापार में आपको जो नए प्रस्ताव मिलेंगे, उनका आप लाभ उठाएंगे। पारिवारिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में अचानक किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

वृश्चिक राशिफल

किसी जरूरी काम में आपसे गलतियां हो सकती हैं। दूसरे लोग भी आपको अपने हिस्से का काम दे सकते हैं। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। महत्वपूर्ण कार्यों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले आप ले सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अच्छी तरह सोच विचार कर लें। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन हो सकती है।

धनु राशिफल

आज आपके जीवन में जो भी समस्याएं चल रही थीं, उनका समाधान होगा। आप अपने लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। कारोबार में आप अपनी इच्छा के अनुसार मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार में आपकी उन्नति होगी। प्रेम की स्थिति अच्‍छी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आपके प्रयासों को अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। आप लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

मकर राशिफल

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। कोई पुराना मित्र भी मिल सकता है। परिजनों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। संतान पक्ष से आपको तरक्की का शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है, इसलिए सावधान रहें।

कुंभ राशिफल

मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपनी कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप बहुत जल्द अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाले हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। मनचाही नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में बरकत रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लव लाइफ में सुधार आएगा।

मीन राशिफल

व्यापार से जुड़े जातकों का दिन आज कुछ बेहतर नजर आ रहा है। पारिवारिक परेशानी दूर होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। यदि आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलता नजर आ रहा है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में आप किसी नई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button