Tarot Reading 5 April 2023: सिंह राशि वालों को मिल सकता है धोखा, जानें 5 अप्रैल का राशिफल टैरो कार्ड्स से

Todays Tarot Card Reading 5 April 2023: राशिफल 5 अप्रैल टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष, मिथुन सहित धनु राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। जबकि सिंह राशि के लोगों को आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। आइए जानते हैं टैरो एक्सपर्ट राधावल्लभ मिश्रा से 5 अप्रैल का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि: आदर और सम्मान प्राप्त करेंगे
मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यस्थल पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी और लक्ष्यों को पूरा करेंगे। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा और किसी यात्रा पर जाने की भी योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों को करने से आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि: कार्यों में जल्दबाजी न करें
वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पिता के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र की बाधाओं से भी मुक्ति मिलेगी। आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति खरीद-फरोख्त करने में जल्दबाजी न करें।
मिथुन राशि: परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा
मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में लक्ष्यों को पूरा करेंगे और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। भूमि खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है।
कर्क राशि: संबंध मजबूत होंगे
कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का का ध्यान रखने की आवश्यकता है। काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। लव लाइफ वालों के लिए समय अनुकूल है, रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनकी मदद से कई कार्य पूरे होंगे।
सिंह राशि: दोस्तों से सावधान रहें
सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है, इसलिए सावधान रहें। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल स्पष्ट रहें, कोई बात गोलमाल न करें। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं।
कन्या राशि: निर्णय क्षमता प्रभावित होगी
कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकते हैं। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
तुला राशि: कई कार्य पूरे होंगे
तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। लव लाइफ में हल्की फुल्की नोक झोंक हो सकती है। भाइयों की मदद से कई कार्य पूरे होंगे और बच्चों की अच्छी उन्नति होगी।
वृश्चिक राशि: अपने लक्ष्यों को पूरा करेंगे
वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज करियर में उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे और अपने लक्ष्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। चीजों को याद करने की क्षमता का विकास होगा।
धनु राशि: कोई शुभ समाचार मिलेगा
धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे और अधिाकरियों का भी समर्थन मिलेगा। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा और मन का बोझ हल्का होगा। घर के रिनोवेशन के लिए परिजनों के साथ चर्चा करेंगे।
मकर राशि: किए गए प्रयास सफल होगा
मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिताजी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। जमीन या वाहन खरीदने की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी
कुंभ राशि: तरक्की की नई राहें खुलेंगी
कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों को करते रहने से सुयश मिलेगा। मनपसंद काम को करियर के तौर पर शुरू करना चाहते हैं तो भाग्य आपका साथ देगा
मीन राशि: धार्मिक आस्था बढ़ेगी
मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा और धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं और ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे।(राधाबल्लभ मिश्र)



