National

CG के भाजपा विधायक जाएंगे दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा बुलावा, स्थानीय विधायकों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिल्ली जाएंगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलावा भेजा है स्थानीय विधायकों से प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे। इसके लिए 4 अप्रैल को विधायक दिल्ली रवाना होंगे।

5 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के विधायक बैठक करेंगे । इस बैठक में प्रदेश के सियासी हालातों को लेकर चर्चा होगी ।सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के विधायक केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी नरेंद्र मोदी को देंगे। माना जा रहा है कि पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत कर सकते हैं।

स्थानीय विधायक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ आगमन का न्योता भी देने के प्रयास में है। जल्द ही प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय किया जाएगा। जिसमें वह रायपुर या बस्तर पहुंच सकते हैं। जल्द ही इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

आज सांसद मिलेंगे राष्ट्रपति से

दूसरी तरफ प्रदेश के भाजपा सांसद दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सोमवार को इनकी मुलाकात देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होगी। राष्ट्रपति बनने के बाद से स्थानीय सांसदों से पहली बार द्रोपति मुर्मू मुलाकात कर रही हैं । यह औपचारिक मुलाकात होगी।

भाजपा 23-24 के चुनावों पर कर रही फोकस

सांसदों और विधायकों से लगातार दिल्ली के बड़े नेता मुलाकात कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देशभर के नेताओं से मुलाकात हो रही है आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी फोकस किए हुए हैं। लगातार स्थानीय नेताओं को टारगेट दिए जा रहे हैं ताकि वोटर भाजपा की तरफ आ सके। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का खास ध्यान छत्तीसगढ़ की ओर है क्योंकि यहां से 15 साल की सत्ता खोने के बाद अब एक बार फिर से सत्ता वापसी का टारगेट लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव में उतरेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button