BollywoodCelebrities

Mrunal Thakur ने ‘जय गंगाजल’ के लिए दिया था ऑडिशन लेकिन प्रियंका चोपड़ा को दिया गया रोल

 मृणाल ठाकुर जल्द फिल्म गुमराह में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य राय कपूर की अहम भूमिका है। अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इससे पहले भी एक कॉप की भूमिका के लिए चुना गया था।

मृणाल ठाकुर ने ‘जय गंगाजल’ के लिए दिया था ऑडिशन

मृणाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई रोल खोए हैं। इसमें प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल भी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। यह फिल्म 2016 में आई थी। हालांकि, यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा के पास चली गई। एक कार्यक्रम में बोलते हुए मृणाल ठाकुर ने कहा कि भले ही उनका रोल प्रियंका चोपड़ा के पास चला गया लेकिन वह प्रियंका चोपड़ा के काम को पसंद करती है।

मृणाल ठाकुर ने कहा, ‘मैं शायद तैयार नहीं थी’

मृणाल ठाकुर ने कहा, ‘उन्होंने फिल्म में जो भी किया, मैं शायद उस समय वैसा नहीं कर पाती। मैं शायद तैयार नहीं थी।’ मृणाल ठाकुर आगे कहती हैं कि जब वह अपना रोल खो देती थी या उन्हें रिजेक्ट किया जाता था तो उन्होंने सीखा कि रिजेक्शन का सामना कैसे किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कई अवसर ऐसे भी आए, जब वह छोड़ देना चाहती थी।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button