Chhattisgarh

रायपुर: शहर के प्रमुख 4 टंकियों में 5 मई की शाम नही होगी पानी की सप्लाई, दर्जनभर वार्ड के लोग होंगे प्रभावित

तेलीबांधा और शंकर नगर टंकियों में लीकेज है। इसे खाली कर लीकेज को ठीक किया जाएगा। इन दोनों टंकियों से ही खमतराई की सप्लाई लाइन है। इस वजह से 5 मई को तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई तथा भनपुरी टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी।

निगम फिल्टरप्लांट के ईई ने बताया कि 5 मई को सुबह नियमित समय पर पानी की सप्लाई होने के बाद मरम्मत का काम किया जाएगा। दिनभर मरम्मत होने के कारण टंकियों में पानी नहीं भरा जा सकेगा।

लीकेज मरम्मत की वजह से शहर की चार टंकियों तेलीबांधा, खमतराई, शंकनगर और भनपुरी से पांच मई को शाम की पाली में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इससे करीब दर्जनभर वार्डों के लोग प्रभावित होंगे। 6 मई को सुबह नियत समय पर पानी की सप्लाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button