Chhattisgarh

रायपुर : मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों को दिया सम्मान






रायपुर, 01 मई 2023

एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज श्रमवीरों के सम्मान में बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरूआत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक चेच भाजी, खेड़ा की सब्जी, आम के अचार और प्याज के साथ बोरे-बासी का स्वाद लिया।
श्रीमती भेंड़िया ने सभी प्रदेशवासियों और श्रम वीरों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर हम श्रम दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम सभी बोरे बासी खाकर श्रम के प्रति अपना सम्मान प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी का छत्तीसगढ़ में बहुत महत्व है। यहां हर वर्ग के लोग बड़े चाव से बोरे-बासी खाते हैं। इसके पोष्टिक तत्वों से बहुत अधिक ताकत मिलती है। इसलिए सभी काम पर जाने से पहले बोरे बासी खाकर निकलते हैं।

1682930303 ff010d44e5be45d2feac
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button