Chhattisgarh

गुजरात ने मुंबई को 55 रन से हराया

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही गुजरात इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 56, डेविड मिलर ने 46 और अभिनव मनोहर ने 42 रन की पारी खेली थी। अंत में राहुल तेवतिया ने पांच गेंद में 20 रन बनाकर टीम का स्कोर छह विकेट पर 207 रन तक पहुंचाया था। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए थे। वहीं, ग्रीन को छोड़ बाकी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला था। 

208 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम नौ विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 40 रन नेहल वधेरा ने बनाए। ग्रीन ने 33 और सूर्यकुमार ने 23 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए नूर अहमद ने तीन विकेट लिए। राशिद खान और मोहित शर्मा को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला।

GT vs MI Live Score: मुंबई का नौवां विकेट गिरा

152 रन के स्कोर पर मुंबई का नौवां विकेट गिरा है। अर्जुन तेंदुलकर नौ गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा ने उन्हें जोशुआ लिटिल के हाथों कैच कराया। अब जेसन बेहरनडॉर्फ और राइली मेरिडिथ क्रीज पर हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button