ChhattisgarhCrime

पीएलजीए बटालियन कंपनी नंबर 2 में सक्रिय 5 लाख के ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। नक्सलियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के दबाव के परिणाम स्वरूप प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सक्रिय माओवादी हेमला बुधरा पिता स्व.जोगा (पीएलजीए बटालियन कंपनी नंबर 02 सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम ईनाम 05 लाख) निवासी कन्नेमरका थाना किस्टाराम जिला सुकमा ने आज बुधवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त माओवादी को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल सुकमा की टीम का विशेष प्रयास रहा है।आत्मसमर्पित माओवादी को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराया जायेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 लाख का ईनामी आत्मसमर्पित नक्सली हेमला बुधरा पिता स्व.जोगा निवासी थाना किस्टाराम जिला सुकमा पीएलजीए बटालियन कंपनी नंबर 02 सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम) नक्सल संगठन में वर्ष 2010 से 07 माह तक ग्राम कन्नेमरका बाल संघम सदस्य। वर्ष 2016 से 2017 तक ग्राम कन्नेमरका डीएकेएमएस सदस्य। वर्ष 2018 माह दिसम्बर तक साकलेर मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2019 से 2020 तक कन्नेमरका जीआरडी मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2021 माह दिसम्बर तक दक्षिण बस्तर बटालियन कंपनी नंबर 01 का सदस्य। वर्ष 2022 माह जनवरी से 2023 माह नवम्बर तक दक्षिण बस्तर बटालियन कंपनी नंबर 03 प्लाटून 02 का पार्टी सदस्य। वर्ष 2023 माह दिसम्बर से अब-तक पीएलजीए दक्षिण बस्तर बटालियन सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम यदस्य के रूप में सक्रिय रहा धारित शस्त्र 12 बोर बंदूक

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button