Chhattisgarh

रायपुर : दुर्ग वन मंडल परिसर में नवनिर्मित फारेस्ट लाईब्रेरी का उद्घाटन

रायपुर : दुर्ग वन मंडल परिसर में नवनिर्मित फारेस्ट लाईब्रेरी का उद्घाटन





लाईब्रेरी में न्यूज पेपर, मैगजीन्स एवं पत्रिकाओं के साथ-साथ,
प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध
रायपुर, 30 अप्रैल 2023

दुर्ग वृत्त के मुख्य वन संरक्षक श्री बी.पी.सिंह द्वारा आज दुर्ग वनमण्डल परिसर में नवनिर्मित फारेस्ट लाईब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री मोना महेश्वरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्ग श्री धीरेन्द्र कुमार साहू एवं वनमण्डल व वृत्त कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थिति थे।
यह लाईब्रेरी वन अधिकारियों-कर्मचारियों व उनके बच्चों तथा आम जन के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। वर्तमान में इस लाईब्रेरी में 8 से 10 बच्चे प्रतिदिन आकर अध्ययन कर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसका खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है। वनमण्डल दुर्ग द्वारा संचालित यह फारेस्ट लाईब्रेरी दुर्ग जिले की अपने तरह की प्रथम लाईब्रेरी है, जहां दैनिक न्यूज पेपर, मैगजीन्स एवं पत्रिकाओं के साथ-साथ, प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यावरण से संबंधित रोचक जानकारियों, वन एवं वन नियम एवं अधिनियमों से संबंधित जानकारियों हेतु एवं मनोरंजन हेतु फिक्शन बुक्स आदि भी उपलब्ध हैं।
आमजन की सुविधा के लिए इस लाईब्रेरी को 6 भागों में विभाजित किया। गया है जहां अध्ययन हेतु किताबे उपलब्ध हैं। लाईब्रेरी के अलग-अलग सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्लास 6वीं से 12वीं तक की एनसीआरटी के सिलेबस की पुस्तकें, पी.एस.सी., यू.पी.एस.सी. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें, पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें, वन अधिनियम एवं वनों से संबंधित पुस्तकें, व्यूज पेपर, मैगजीन्स, पत्रिका, फिक्शन बुक्स आदि उपलब्ध हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button