Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर हाईलेवल मीटिंग:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा की, टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए; 24 घंटे में 93 नए केस

रायपुर

सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर एक उच्च सरीय बैठक मंगलवार को बुलाई। जिसमें प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति और रोकथाम के प्रबंधन की समीक्षा की गयी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिये हैं। सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में टेस्टिंग बढ़ाए जाने के लिए कहा है। इसके अलावा कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा सीएम ने की है। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सरकारी अस्पतालों में कोरोना उपचार को लेकर मॉकड्रिल किया गया है।

सरकारी अस्पतालों में कोरोना उपचार को लेकर मॉकड्रिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 511 एक्टिव मरीज,सरकारी अस्पतालों में मॉकड्रिल

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 93 नए केस मिले हैं। इस तरह प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 511 हो गयी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 24 मरीज राजनांदगांव जिले से मिले हैं। रायगढ़ में 14, दुर्ग और धमतरी में 11-11 एक्टिव मरीज हैं।

महासमुंद में 10 केस, बिलासपुर जिले से 08 केस, कांकेर में 07, सरगुजा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 6-6, बलरामपुर में 03, बलौदाबाजार और कोरबा से 2-2। वहीं जांजगीर-चांपा और कोंडागांव में 1-1 केस मिले हैं। इलाज की व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए रायपुर जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में मॉकड्रिल किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button