छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में BJP पदाधिकारियों की पहली बड़ी बैठक, शिव प्रकाश-नितिन नबीन करेंगे मंथन

रायपुर, 26 अगस्त 2025

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक 31 अगस्त को रायपुर स्थित भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन करेंगे।

बैठक में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। इस दौरान संगठन की रीति-नीति और विचारधारा से पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर मजबूती के प्रयासों पर केंद्रित होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button