छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पश्चिम : विधायक मुणत ने शाला भवन, कॉलेज और मॉडल आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर, 23 अगस्त 2025। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मुणत ने आज सुबह दानवीर भामाशाह वार्ड, गुढ़ियारी और टाटीबंध में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

आधुनिक शाला भवन से खुश हुए मुणत
मुणत ने शुक्रवार बाजार के पास ₹3.15 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शाला भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की गुणवत्ता की सराहना करते हुए नगर निगम रायपुर के अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही, शाला भवन से लगी खाली जमीन पर डोम शेड बनाने और भवन की देखरेख के लिए चौकीदार व सफाईकर्मी की तत्काल नियुक्ति का सुझाव दिया।

गुढ़ियारी कॉलेज की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान मुणत रामदरबार के पीछे बन रहे गुढ़ियारी कॉलेज पहुंचे, जहां लोक निर्माण विभाग कार्य कर रहा है। कार्य की धीमी रफ्तार देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यपालक अभियंता राजीव नशीने को निर्देश दिया कि बारिश को ध्यान में रखते हुए ठोस एक्शन प्लान तैयार कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।

टाटीबंध में बनेगी प्रदेश की पहली मॉडल आंगनबाड़ी
टाटीबंध मिडिल स्कूल कैंपस में बन रहे महतारी सदन का निरीक्षण करते हुए मुणत ने कार्य की गुणवत्ता और डिजाइन पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि 4500 वर्गफुट क्षेत्र में प्रदेश का पहला मॉडल आंगनबाड़ी भवन बन रहा है, जिसे इतना सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाए कि यह प्रदेश के लिए मिसाल साबित हो। उन्होंने सीमांकन दीवार की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने, स्ट्रक्चर को व्यवस्थित ढंग से जोड़ने और बच्चों को मध्यान्ह भोजन व स्वच्छता की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ वॉशरूम निर्माण पर जोर
मौजूदा वॉशरूम की खराब स्थिति पर मुणत ने असंतोष जताया और कहा कि स्वीकृत ₹15 लाख से हाइजीनिक वॉशरूम का निर्माण प्राथमिकता से किया जाए। यदि अतिरिक्त राशि की जरूरत पड़ी तो उसे भी उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

👉 इस निरीक्षण दौरे में मुणत ने साफ संदेश दिया कि शिक्षा, स्वच्छता और बच्चों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर समझौता नहीं किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button