छत्तीसगढ़बिलासपुर
Trending

किचन में गैस पाइप फटा, घर में लगी आग: बिलासपुर में 3 महिलाएं समेत 4 लोग झुलसे, हाथ-चेहरे जले

बिलासपुर, 13 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के जूना बिलासपुर के कतियापारा इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। किचन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप फटने से अचानक आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 3 महिलाएं समेत कुल 4 लोग झुलस गए हैं।

जानकारी के अनुसार, अशोक निर्मलकर के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। उस समय रसोई में मौजूद पूजा निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर और ममता निर्मलकर आग की चपेट में आ गईं। तीनों के हाथ और चेहरे झुलस गए। वहीं आग बुझाने की कोशिश में अशोक निर्मलकर भी घायल हो गए और उनके चेहरे पर चोट आई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस पाइप फटने और जलने से गैस लीक हुई, जिससे आग भड़की। हादसे में झुलसे सभी चारों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button