छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर न्यूज़ : कार्यभार संभालते ही शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की विभागीय समीक्षा बैठक, बेहतर शिक्षा के लिए रणनीति तैयार

रायपुर। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज पदभार संभालते ही शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विभागीय बैठक है। बैठक में शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय, SCERT, समग्र शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान मंत्री यादव ने अधिकारियों से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए चल रही योजनाओं और प्रयासों की जानकारी ली। साथ ही प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नई रणनीति पर चर्चा की गई।

कार्यभार संभालने से पहले गजेन्द्र यादव ने रायपुर स्थित दूधाधारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने महंत राम सुंदर दास से भी मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button