रायपुर में दो दिन तक मांस-मटन की बिक्री पर रोक, आदेश जारी – उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चिकन और मटन प्रेमियों के लिए अहम खबर है। गणेश चतुर्थी और जैन समाज के पर्युषण पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने दो दिनों तक शहर में मांस और मटन की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
महापौर मीनल चौबे ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि त्योहारों की गरिमा और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया गया है। आदेश के मुताबिक 26 और 27 अगस्त को रायपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का मांस और मटन बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई दुकानदार या व्यापारी इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम दल पूरे शहर में निगरानी करेंगे और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
👉 यानी आज और कल रायपुर में सिर्फ शाकाहारी विकल्प ही उपलब्ध रहेंगे।



