छत्तीसगढ़

CM साय ने छठ महापर्व पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य: पत्नी कौशल्या के साथ पहुंचे कुनकुरी घाट, बोले- सभी के घर आए सुख-समृद्धि

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार सुबह अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी स्थित छठ घाट पर पहुंचकर छठ महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री दंपती ने जल में खड़े होकर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और छठी मैया से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री साय सुबह अपने निवास से छठ पूजा की सामग्री और प्रसाद से सजे सूप-दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

हर साल कुनकुरी में मनाते हैं छठ महापर्व

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी वह अपनी पत्नी के साथ छठ महापर्व मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी पहुंचे हैं। यहां हर साल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सभी का आशीर्वाद लेते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज छठ घाट का भूमि पूजन भी किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के घरों में सुख-समृद्धि आने की कामना की।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button