अपराधछत्तीसगढ़

रायगढ़ में पिकनिक स्पॉट पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म: बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई थी, दो आरोपियों ने मारपीट कर छीने पैसे

रायगढ़, 16 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 20 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पहले युवक और युवती को धमकाया, उनके साथ मारपीट की और रुपए भी छीन लिए।

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पहाड़ पर पहुंचे थे युवक-युवती

जानकारी के मुताबिक, सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन घूमने गई थी। दोनों पिकनिक स्पॉट से पहाड़ के ऊपर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां दो युवक आ गए।

आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले युवक और युवती को धमकाया। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए। फिर दोनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़े आरोपी

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। उनकी पहचान बोतल्दा निवासी राहुल पटेल (22) और थनेश्वर पटेल (20) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक पहले भी इस इलाके में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि, पहले किसी पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

आरोपियों से पूछताछ जारी

खरसिया SDOP सतीश भार्गव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button