विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; दुर्ग अस्पताल रेफर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास की है। विधायक यशोदा वर्मा की कार खैरागढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान लिटिया की तरफ से बोरी आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। बाइक पर शिव वर्मा (50 वर्ष) और हेमंत पटेल (45 वर्ष) सवार थे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
गंभीर हालत में दुर्ग अस्पताल रेफर
हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। घायलों के निवास स्थान के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
कार मौके पर छोड़कर दूसरी बाइक से रवाना हुईं विधायक
घटना के बाद विधायक यशोदा वर्मा अपनी कार को घटनास्थल पर छोड़कर दूसरी बाइक से वहां से रवाना हो गईं। हालांकि, हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए क्या व्यवस्था की गई और विधायक ने कार मौके पर छोड़कर जाने का फैसला क्यों लिया, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। विधायक की ओर से भी इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
एसडीओपी धमधा बीएम तिग्गा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार और बाइक के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।