छत्तीसगढ़रायपुर

दिवाली की रात डुमरतराई मार्केट में आग का ऐसा तांडव : देखते ही देखते स्वाहा हुईं 3 दुकानें, करोड़ों का सामान जलकर राख

रायपुर, 9 नवंबर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई थोक मार्केट में दीपावली की रात बड़ा हादसा हो गया। 8 नवंबर की देर रात मंडी स्थित तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, माना थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरतराई अनाज मंडी की दुकान नंबर B-164, B-165 और B-166 में आग लगी। आग से प्रभावित दुकानों में दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेश्वरी शामिल हैं। इन दुकानों में स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का सामान रखा हुआ था।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। दुकानों से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। इस दौरान दुकानों के अंदर से कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल और SDRF की करीब 10 गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग, SDRF और निजी प्लांटों की करीब 10 गाड़ियों को लगाया गया। सभी टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा। माना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button