छत्तीसगढ़

एक रात की आतिशबाजी ने बिगाड़ी रायपुर की आबोहवा: आधी रात AQI 1513 दर्ज, जहरीले धुएं से ढका शहर

रायपुर, 9 नवंबर। दीपावली पर राजधानी रायपुर में जमकर हुई आतिशबाजी और पटाखों ने हवा की गुणवत्ता बिगाड़ दी। दिवाली की रात पटाखों से निकले धुएं के कारण शहर की हवा जहरीली हो गई। देर रात सड़कों पर धुंध की मोटी चादर दिखाई दी। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रात 1 बजकर 1 मिनट पर 1513 तक पहुंच गया।

इतना अधिक AQI राजधानी में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। त्योहार के दौरान बड़े पैमाने पर हुई आतिशबाजी के चलते वातावरण में धुआं और हानिकारक सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ गई।

सुबह भी खराब रही हवा की गुणवत्ता

दिवाली की रात के मुकाबले सोमवार सुबह रायपुर की हवा की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला। सुबह 7 बजे के बाद शहर का औसत AQI घटकर 188 से 198 के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि, यह स्तर भी स्वास्थ्य के लिहाज से अस्वास्थ्यकर श्रेणी में बना हुआ है।

वहीं, कुछ मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर रायपुर का औसत AQI 691 तक दिखाया गया, जिसे खतरनाक स्तर बताया गया है।

हवा में PM2.5 और PM10 की मात्रा बढ़ी

प्रदूषण के साथ हवा में मौजूद बारीक धूल और धुएं के कणों का स्तर भी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, हवा में PM2.5 का स्तर 108.7 से 122 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया। वहीं, मोटे धूल कण यानी PM10 का स्तर भी करीब 150 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

दीपावली के बाद राजधानी में प्रदूषण के इन आंकड़ों ने वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button