Chhattisgarh

Chhattisgarh: नितिन नबीन बोले- कांग्रेस के ATM हैं सीएम भूपेश बघेल, मंत्री रविंद्र चौबे से कब होगी पूछताछ?

छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस की एटीम मशीन हैं। सीएम भूपेश पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देशभर में पार्टी का प्रचार करने जाते हैं। मुख्यमंत्री बघेल की तरह यूपी और अन्य राज्यों में चढ़ावा चढ़ाने नहीं जाते हैं।

बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर सीएम भूपेश के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सीएम के ढाई-ढाई साल का मुद्दा अभी भी गर्म है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म रक्षा में बलिदान देने वाले छत्तीसगढ़ के युवक भुनेश्वर साहू के साथ नाइंसाफी की है।


उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले के बीरनपुर में हुए हत्याकांड में मृतक के पिता ने मंत्री रविंद्र चौबे के करीबियों का नाम लिया है। इस संबंध में अभी तक कुछ नहीं हो पाना गंभीर विषय है। इसमें मंत्री चौबे से सीधे पूछताछ होनी चाहिए। ये पूछताछ कब की जाएगी। कांग्रेस लव जिहाद पर आधारित फिल्म केरल स्टोरी का विरोध कर रही है। ये कांग्रेस के नेता सौ जन्म भी ले लेंस तो भी रामराज्य की अवधारणा को नहीं समझ नहीं पाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button