Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद रेफर, CM ने फोन पर जाना हाल,

Raipur:-गुरू रुद्र कुमार सतनामी समाज के गुरु हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार मंत्री बने।

छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री गुरू रूद्र कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया किया गया है। शनिवार को स्टेट प्लेन से मंत्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेताओं ने फोन करके उनका हाल जाना। और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रायपुर में मंत्री गुरू रूद्र कुमार का हाल जानने पहुंचे थे।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रायपुर में मंत्री गुरू रूद्र कुमार का हाल जानने पहुंचे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री रूद्र कुमार गुरू का इलाज पिछले एक सप्ताह से रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं।

राजनीतिक सफर

गुरू रुद्र कुमार सतनामी समाज के गुरु हैं। 2008 में पहली बार आरंग से विधायक निर्वाचित हुए। 2013 में फिर मौका मिला लेकिन हार गए। 2018 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार मंत्री बने। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button