छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में सनसनी: ड्यूटी जा रही नर्स पर सरेआम चाकू से हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

कोरबा। कोरबा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ड्यूटी पर जा रही एक नर्स पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि घायल नर्स का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता स्कूटी से अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर उसकी पीठ पर चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नर्स ने हिम्मत दिखाई और अपने परिचित को कॉल कर मदद बुलाई। बताया जा रहा है कि चाकू उसकी पीठ में करीब 2 इंच तक धंसा हुआ था।

घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पंप हाउस क्षेत्र की रहने वाली है और निहारिका के पास एक लैब में काम करती है। प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

फिलहाल इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button