छत्तीसगढ़
CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से लौटेंगे रायपुर, दोपहर 2:35 बजे CM हाउस पहुंचेंगे…

रायपुर, 04 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 4 सितंबर को नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार वे सुबह 10:45 बजे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 11:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2635 से नई दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। विमान के दोपहर 2:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 2:15 बजे कार द्वारा सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 2:35 बजे CM हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रिजर्व रहेगा।
मुख्यमंत्री का आगे का टूर प्रोग्राम अलग से जारी किया जाएगा।



