बिलासपुर नगर निगम ने 25 बड़े बकायादारों को दी अंतिम चेतावनी : संपत्ति कर नहीं चुकाने पर एक माह में होगी कुर्की की कार्रवाई, घर-घर नोटिस और राजस्व शिविर जारी

बिलासपुर, 26 मार्च 2026/शहर में विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर निगम का राजस्व एक अहम स्रोत है। सड़क, पानी, बिजली और सफाई जैसे आवश्यक कार्य इसी से संचालित होते हैं। लेकिन कई लोग वर्षों से संपत्ति कर नहीं चुका रहे हैं। नगर निगम ने ऐसे 25 बड़े बकायादारों की सूची जारी की है, जिन्हें अब अंतिम चेतावनी दी गई है।
नगर निगम के अनुसार, जिनके पास लाखों रुपए का बकाया है और कुछ ने तो 2016 से कर नहीं भरा, उनके घरों में नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं और राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
नगर निगम की सख्ती:
नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार के निर्देश पर सभी जोन क्षेत्रों में राजस्व वसूली के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, वार्डों में मुनादी करकर लोगों को सूचना दी जा रही है। नोटिस में बकाया कर का विवरण दिया गया है। यदि एक माह के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत कुर्की की कार्रवाई होगी।
25 बड़े बकायादार:
- बिहारी चित्र मंदिर – ₹9,98,624
- सुरेंद्र सिंह कछवाहा एवं अन्य तीन – ₹9,49,291
- गुरूचरण सिंह गुंबर – ₹9,01,567
- अरुण कुमार अग्रवाल, नारायण दास अग्रवाल – ₹8,43,900
- कर्नल एकेडमी – ₹8,29,050
- राजेंद्र सिंह गुंबर – ₹7,36,792
- मंजीत सिंह गुंबर – ₹6,75,897
- राजश्री हुमने – ₹5,87,807
- मैनेजिंग डाइरेक्टर, रितुराज स्टील – ₹5,78,878
- नवरीन अहमद – ₹5,67,273
- परमजीत कौर गुंबर – ₹4,84,293
- रत्नीदेवी सुल्तानिस – ₹4,41,864
- सावित्री बाई – ₹4,28,317
- लखमीत टुटेजा – ₹4,27,800
- लक्ष्मी टुटेजा – ₹4,27,775
- मंजीत सिंह गुंबर – ₹3,93,775
- आनंद कुमार बत्रा, पायल बत्रा – ₹3,74,775
- कन्हैया लाल केशरवानी – ₹3,57,522
- शीला कछवाहा – ₹2,91,000
- बृजेश कछवाहा – ₹2,42,222
- रश्मि गुप्ता – ₹2,35,214
- अशोक टुटेजा – ₹2,29,044
- कमला बाई – ₹2,10,722
- सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, अजय पाण्डेय, स्मिता अवस्थी – ₹2,05,000
- विशाल ठारवानी – ₹1,97,674
नगर निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि 31 मार्च 2026 से पहले संपत्ति कर का भुगतान अवश्य करें।



