छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में सनसनी: NIT के सिक्योरिटी अफसर को गोली मारने की धमकी, 20 लाख की ठगी का आरोप; अंडरवर्ल्ड के नाम से डराया ठेकेदार

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी अफसर के साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मकान निर्माण के नाम पर एडवांस रकम लेने के बाद काम अधूरा छोड़ने और पैसे वापस मांगने पर अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकाने का आरोप एक ठेकेदार पर लगा है।

जानकारी के अनुसार एनआईटी कैंपस में पदस्थ सिक्योरिटी अफसर बलराम नायक ने अवंति विहार निवासी ठेकेदार दिनेश देवांगन (मेसर्स पुनिवर्सल ब्रिक्स) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने महादेव घाट रोड स्थित सुदर्शन विहार में अपने मकान के पुनर्निर्माण का काम दिनेश देवांगन को सौंपा था।

बताया गया कि वर्ष 2024 से 2025 के बीच बलराम नायक ने किस्तों में लगभग 20 लाख रुपए का भुगतान किया, लेकिन ठेकेदार ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। जब पीड़ित ने काम पूरा करने या पैसे वापस करने की मांग की, तो ठेकेदार ने कथित तौर पर एक व्यक्ति से फोन करवाकर धमकी दिलाई।

फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन Chhota Shakeel और Dawood Ibrahim का करीबी बताते हुए कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे गए तो गोली मरवा दी जाएगी।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार ने कुछ लोगों की मदद से फर्जी इकरारनामा बनाकर जबरन हस्ताक्षर कराने और ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। लंबे समय तक टालमटोल और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर बलराम नायक ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी ठेकेदार दिनेश देवांगन के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button