छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर BREAKING: रायपुर के होटल रॉयल कैसल में भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर, रेस्क्यू जारी

रायपुर, 12 मार्च 2026: राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम में लगी, जो तेजी से फैलकर पहली मंजिल तक पहुंच गई। होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। घटना स्थल पर विधानसभा थाना पुलिस भी तैनात है और रेस्क्यू कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्टोर रूम में रखे सामान से आग फैलने की आशंका है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


