छत्तीसगढ़

CG Open School 2026: 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब होगी सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षा

रायपुर, 12 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए यह परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित होगी।

जानकारी के अनुसार, हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 8:30 बजे पहुँचने, उत्तरपुस्तिका 8:35 बजे लेने और 8:45 बजे से उत्तर लेखन शुरू करने के लिए कहा गया है।

ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का कार्यक्रम शासन या स्थानीय अवकाश की स्थिति में भी वैसा ही रहेगा। जरूरत पड़ने पर बोर्ड अपनी तरफ से तिथियों में बदलाव कर सकता है।

प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी

छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 अप्रैल 2026 तक परीक्षा केंद्राध्यक्ष के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित की जा सकती हैं। छात्र अपने परीक्षा केंद्र से प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की पुष्टि कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे टाइम टेबल, परीक्षा निर्देश और प्रायोगिक परीक्षा संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक नोट कर लें और परीक्षा केंद्र पर समय पर उपस्थित रहें।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button