छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन: 1973 बैच के आईपीएस, मेदांता में चल रहा था इलाज

रायपुर, 08 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया है। वे 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से गंभीर बनी हुई थी और उनका इलाज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
विश्वरंजन को वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ का छठवां पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया था। उन्होंने लगभग चार वर्षों तक राज्य की पुलिस व्यवस्था की कमान संभाली और अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिए।
उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस कर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।



